कल जो असंख्य दीपक प्रज्‍ज्‍वलित हुए थे, वे अयोध्या, उत्तर प्रदेश और देश के विकास का प्रतिनिधित्व कर रहे थे : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ rkpnews मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए सुझाव दिया कि किसी गरीब या कमजोर व्‍यक्ति के साथ दीपावली मनाएं तो खुशी दोगुनी हो जाएगी।उन्‍होंने अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। सोमवार को योगी अयोध्‍या में थे जहां उन्‍होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान के दर्शन और पूजन किये।मुख्यमंत्री कार्यालय ने योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अयोध्या में पत्रकारों से करते हुए नजर आ रहे हैं। उस वीडियो में मुख्यमंत्री ने कहा, आज दीपावली के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से मैं यही कहूंगा कि हम दीपावली के पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ तो मनाएंगे ही, लेकिन हमें किसी गरीब, किसी कमजोर व्यक्ति को भी इसके साथ जोड़ना चाहिए जिससे खुशी और दोगुनी हो जाएगी। उन्‍होंने कहा, मैं गोरखपुर जा रहा हूं, वहां वनवासियों, गिरवासियों, वनटांगिया आदि लोगों के साथ दीपावली के आयोजन में मैं भाग लूंगा। अभी हम अयोध्या के पूज्य संतों के साथ बैठे थे और मैंने दीपावली की शुभकामना दी।

उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन के प्रति आभार जताते हुए कहा, हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आभारी हैं, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में अयोध्या का दीपोत्सव आज से छह वर्ष पहले प्रारंभ हुआ और कल उसे एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए अयोध्या वासियों को उनका सानिध्य मिला। आज दीपावली है, मैं दीपावली की मंगलमय शुभकामना पूरे प्रदेश वासियों को देता हूं। योगी ने कहा, अयोध्या में कल जो असंख्य दीपक प्रज्‍ज्‍वलित हुए थे, वे अयोध्या, उत्तर प्रदेश और देश के विकास का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उसके साथ देश की भावनाएं, सनातन हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाएं जुड़ी हुई थीं और उस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राम नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में सरयू के तट पर लाखों दीयों की मनोरम छटा के साक्षी बने और भगवान राम के शासन के मूल्यों को अपनी सरकार के सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य का आधार बताया। राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त 2020 को शिलान्यास करने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर 15 लाख 76 हजार दीए जलाए जाने के विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान के दर्शन और पूजन किये।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

6 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

6 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago