पटाखे से लगी आग प्रशासन परेशान

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
रेवती बड़ी बाजार से सटे शिवाला स्थित पोखरे में रविवार की देर सायं बच्चों द्वारा जला कर फेके गए पटाखे से अचानक आग लग गयी।इस घटना के बाद दुकानदारो में हड़कम्प मच गया।पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घटो मशक्त के बाद आग को नियंत्रित किया।
बताया जाता है कि इस पोखरे का निर्माण डेढ़ सौ वर्ष पहले नगर के ही निवासी भैया राम पाण्डेय ने कराया था,80 के दशक तक यह पोखरा लबालब पानी से भरा रहता था।तथा लोग स्नान कर बगल में स्थित शिवालय में पूजन अर्चन करते थे।लेकिन उसके बाद मालिकाना हक उत्पन्न होने के कारण इसकी सफाई बाधित हो गयी।वर्तमान में नीचे गंदा पानी और उसके ऊपर नरकट वन से पूरी तरह पोखरा पट चुका है।लोगो ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली और छठ के मौके पर आग की घटनाए प्रायः होती है।अगर प्रशासन सजग नही हुआ तो पोखरे की आग रेवती बाजार के दुकानदारो के लिए गंभीर घटना का कारण बन जाएगी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago