इंसानों की दौलत के प्रति बढ़ते मोह ने ईश्वर को भी नहीं बख्शा

कुर्ला के दो सौ वर्ष पुराने रामेश्वर मंदिर से भगवान का आभूषण चोरी

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l शास्त्रों में कहा गया है कि मानव देह ईश्वर ने इसलिए दी है ताकि मानव इसी जीवन में भगवत प्राप्ति कर जीवन मुक्त हो सके और और भगवान की बनाई हुई सृष्टि में अपना योगदान करें। शास्त्रों में भारत देश को विश्व का हृदय कहा गया है, इसी भारत भूमि में समय-समय पर ईश्वर अवतार लेकर मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाते हैं और पापियों का संहार करते हैं। प्राचीन समय से ही भारत ऋषियों और मुनियों का देश रहा है। भारत को विश्व गुरु का भी दर्जा प्राप्त है। भारत देश में जहां ईश्वर के प्रति इतनी अगाध आस्था है, वहीं पर इस कलयुग में भारत में कुछ ऐसे नागरिक पैदा हो रहे हैं जो दौलत की माया के पीछे इस तरह से पागल हुए हैं कि इंसान तो क्या ईश्वर को भी नहीं बख्श रहे हैं।
इसी कड़ी में कुर्ला पश्चिम के कमानी में स्थित रामेश्वर मंदिर में अज्ञात चोरों ने गुरुवार देर रात चोरी की। चोरी करने के लिए चोरों ने मंदिर का गेट तोड़ा और मंदिर में प्रवेश किया, मंदिर में रखी दान पेटी चोर चुरा ले गए और भगवान विट्ठल तथा रुक्मणी के चांदी के मुकुट भी चुरा ले गए, इसके अलावा भगवान भोलेनाथ का त्रिशूल और बजरंगबली का गदा भी चोर उठा ले गए। सावन के पवित्र महीने में हुई इस चोरी से कुर्ला क्षेत्र के नागरिकों में पुलिस के प्रति गहरा असंतोष फैला हुआ है। क्योंकि विनोबा भावे नगर पुलिस अभी तक इस मामले को सुलझा नहीं पाई है, जबकि दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। यह मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है इस मंदिर में शिवसेना प्रमुख दिवंगत बाला साहब ठाकरे भी दर्शन कर चुके हैं।

मंदिर के व्यवस्थापक सुरेश भाऊ भोगले ने बताया कि मंदिर में चोरी होना घोर कलयुग की पराकाष्ठा है। इस संदर्भ में संपर्क करने पर विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

9 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

9 hours ago