विकासखंड सदर में 23 ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय रोका गया, नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। शासन द्वारा प्रदेश के सभी ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय भुगतान कर दिया गया है, लेकिन विकासखंड सदर महराजगंज के 23 ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय बिना किसी पूर्व सूचना रोक दिया गया है। इस अन्यायपूर्ण कार्यवाही से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि न उन्हें किसी प्रकार की जानकारी दी गई और न ही स्पष्ट कारण बताया गया कि उनका मानदेय क्यों रोका गया है। ग्राम रोजगार सेवकों ने कहां कि यदि जल्द ही उनकी बातें नहीं सुनी गई और मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे अपनी समस्या को जिलाधिकारी तक पहुंच कर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे।
ग्राम रोजगार सेवकों ने यह भी कहा कि वे ग्रामीण विकास और शिक्षा से जुड़ी अहम योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलेगा तो वे अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई व अपने परिवार का भरण- पोषण कैसे करेंगे। उन्होंने शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा।
इस दौरान ब्रह्मानंद जिला अध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक संघ, जितेंद्र, चिन्नू प्रसाद, ओम प्रकाश आर्य, सतीश कुमार, संगीता गुप्ता, राकेश, दिनेश कुमार ,प्रमोद विश्वकर्मा, वंदना पटेल, सुरेश निषाद, कमलेश यादव, अकबर अली, सुनीता, रंजू पटेल, अंजली ,धीरेंद्र, बाबूराम, नागेंद्र चौधरी, सियाराम प्रसाद, सीमा पांडेय, राजेश वर्मा, राकेश, संगीता गुप्ता, अनीता देवी ,मदन प्रसाद, अंबिका प्रसाद ओम प्रकाश सिंह, जितेंद्र चौहान, राकेश पटेल, धर्मेंद्र आर्य , संतोष कुमार गुप्ता, असगर अली, परमजीत सहित तमाम ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

3 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

4 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

5 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

5 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

5 hours ago