सादुल्लानगर का ऐतिहासिक डाक बंगला जर्जर हालत में

संरक्षण की उठी मांगब्रिटिश कालीन भवन में प्रवास कर चुके हैं देश के दिग्गज नेता

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परंपरा)।
सादुल्लानगर स्थित ऐतिहासिक जिला पंचायत डाक बंगला उपेक्षा का शिकार होकर जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गया है। यह भवन ब्रिटिश काल में निर्मित हुआ था और इसका ऐतिहासिक महत्व उल्लेखनीय है। एक सदी से भी अधिक पुराने इस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख, हेमवती नंदन बहुगुणा और अकबर अहमद डम्पी जैसी देश की प्रतिष्ठित हस्तियों ने प्रवास किया है।

समय के साथ इस डाक बंगले की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। दीवारों में दरारें, छत से रिसाव, खिड़की-दरवाजों का टूट जाना और चारों ओर गंदगी का अंबार इसकी दुर्दशा को दर्शाते हैं। भवन की ऐतिहासिक गरिमा को देखते हुए इसके संरक्षण की मांग जोर पकड़ रही है।

स्थानीय नागरिक राधेश्याम श्रीवास्तव, रमाकांत गुप्ता और बजरंगी यादव सहित कई लोगों ने इसे तत्काल संरक्षित किए जाने की मांग की है। बजरंगी यादव ने कहा, “सरकार और स्थानीय प्रशासन को मिलकर डाक बंगले की मरम्मत और रखरखाव के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।”

नसीम राईनी, गुलाब, राजेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल, चन्द्र प्रकाश, राम कुमार, राम तीरथ कनौजिया, संतराम, मोहनलाल, अफरोज आलम, बजरंगी प्रसाद सहित अन्य स्थानीय लोगों ने भी मरम्मत की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी उतरौला ने बताया कि मामले की जांच कर संबंधित विभाग को शीघ्र मरम्मत हेतु पत्र लिखा जाएगा।

यह भवन न केवल अतीत की गवाही देता है, बल्कि इसे संरक्षित कर हम आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

7 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

7 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

7 hours ago