रेलवे का हाई-टेक भविष्य: 250 किमी/घंटा की रफ्तार वाली ट्रेनों पर तेज़ी से काम, एआई से बदलेगा ट्रैक मेंटेनेंस; जानें पूरा प्लान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। लखनऊ में रेलवे के आधुनिकीकरण को नई रफ्तार देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अनुसंधान, अभिकल्प और मानक संगठन (RDSO) रेलवे के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी, एआई आधारित ट्रैक मेंटेनेंस और 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड वाली ट्रेनों पर तेजी से काम कर रहा है। इन पहलो से यात्रियों को सुरक्षित, तेज और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

एआई तकनीक से बदलेगा रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस

RDSO के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने बताया कि रेलवे अब ट्रैक रखरखाव में Artificial Intelligence (AI) का उपयोग शुरू करने वाला है।
इससे—

• नाइट पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारियों को राहत मिलेगी

• ट्रैक फॉल्ट की पहचान आसान होगी

• रेल हादसों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी

रेलवे सुरक्षा और मॉनिटरिंग सिस्टम और अधिक उन्नत बनाए जाएंगे।

250 किमी/घंटा की स्पीड पर दौड़ेंगी नई ट्रेनें

सम्मेलन में बताया गया कि सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के साथ-साथ 250 किमी/घंटा की रफ्तार वाली नई ट्रेनों पर शोध और विकास कार्य जारी है।
साथ ही, रेलवे ने ट्रैक स्पीड को—

• 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 160 किमी/घंटा कर दिया

• अब लक्ष्य 200 किमी/घंटा की स्पीड हासिल करने का है

हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल जारी

पर्यावरण अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल भी जारी हैं और इसके लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

दो हजार यात्रियों की क्षमता वाली नई बोगियां

रेलवे ऐसी मॉडर्न बोगियां विकसित कर रहा है, जिनमें

• 2000 यात्रियों के सफर की क्षमता होगी

• उन्नत सिग्नलिंग

• हाईटेक संचार प्रणाली

• एंटी-कोलिजन सिस्टम

इनसे यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा की कुशलता दोनों बढ़ेंगी।

रेलवे में बड़े बदलाव: नए कोच और नई ट्रेनों की भरमार

अवध रेल इंफ्रा लिमिटेड के एमडी अभिषेक सर्राफ ने बताया कि अगले 2–3 सालों में रेलवे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
रेलवे की योजना के अनुसार—

• 200 नई वंदे भारत ट्रेनें

• 100 अमृत भारत ट्रेनें

• 50 नमो भारत रैपिड ट्रेनें

• 17,500 जनरल नॉन-एसी कोच

उत्पादन और डिप्लॉयमेंट के लिए तैयार किए जाएंगे। कार्यक्रम में उद्योग जगत के लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल हुए।

यूपी में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार

यूपी मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने बताया—

• झांसी मेट्रो की DPR तैयार

• प्रयागराज मेट्रो पर काम जारी

• गोरखपुर और मेरठ में मेट्रो से यात्रियों को बड़ी सुविधा

• लखनऊ मेट्रो का दूसरा चरण जल्द शुरू

मेट्रो विस्तार उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक परिवहन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

7 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

8 hours ago