हृदय हमारा सर्वश्रेष्ठ तीर्थ होता है

आज ज़माना वहाँ पहुँचा है जहाँ पर
आगे और पीछे सतर्क रहना होता है,
यदि शाबाशी पीठ में दी जाती है तो
ख़ंजर भी पीठ में ही मारा जाता है ।

कौन किसे यह समझाये ख़ुशियाँ
बाँटने से कम नही होतीं, बढ़ती हैं,
जिस दीपक से सैकड़ों दीप जलें,
पर उसकी रोशनी कम नहीं होती।

हमको जितना ऊँचे उड़ना होता है,
उतना ही हल्का हो जाना पड़ता है,
उड़ना भी एक सफ़र है, जितना कम
सामान पास हो उतना अच्छा होता है।

उड़ते हुये हमसफ़र साथ हो,
चेहरे पर हंसी झलकती हो,
उपवन में खिले फूल गुलाब के हों,
धरती की घास में ओस की बूँदे हों।

एक तरफ आशा का संचार हो,
जो किसी से सन्तुष्ट नही होती,
दूसरी तरफ सन्तुष्टि है जो किसी से
कोई भी आशा उम्मीद नहीं रखती।

इंसान जगत में हर घर पैदा होते हैं,
पर इंसानियत कहाँ पैदा होती है,
इंसानियत साथ ही पैदा हो जाये,
सारे जग की समस्या ही मिट जाये।

हृदय हमारा सर्वश्रेष्ठ तीर्थ होता है,
यह जितना पाप रहित, निर्मल होगा,
आदित्य सभी तीर्थ खुद ही चलकर
आएँगे, यही अलौकिक पुण्य होगा।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

2 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

4 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

4 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

4 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

4 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

4 hours ago