ग्राम विकास में हो रहीं समस्याओं पर प्रधान संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में संगठन पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक से वार्ता कर ग्राम विकास व स्वच्छता अभियान में आ रही समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करवाया और प्रधान संगठन से सतत समन्वय व संवाद बनाएं रखने का प्रस्ताव को समक्ष रखा ।प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्र संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट व कोषाध्यक्ष गुलाम वारिस के नेतृत्व में प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व परियोजना निदेशक अरुण कुमार सिंह से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास व स्वच्छता अभियान में विशेष सहयोग देने की अपेक्षा की तथा विकास कार्यों में आ रहे अड़चनों को दूर करने का आग्रह किया,प्रधान संगठन ने गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने का भी प्रस्ताव रखा । ग्राम सभा क्षेत्रों के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने व स्वच्छता अभियान में हर सम्भव सहयोग करने का वायदा किया। प्रधान संगठन की ओर से अगले माह जिला स्तरीय ग्रामीण जन प्रतिनिधि महासम्मेलन आयोजित करने की भी बात कही गई तथा संगठन द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान की रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

32 minutes ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

53 minutes ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

58 minutes ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

3 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

3 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

3 hours ago