महिला महाविद्यालय की 337 छात्राओं को स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के खिले चेहरे

कन्हैया यादव
बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा) विकास खंड पथरदेवा अंतर्गत बघौचघाट स्थित देवता देवी महिला महाविद्यालय में बुधवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किया गया।स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत देवता देवी महिला महाविद्यालय में सत्र 2022,23 की उत्तीर्ण बीए तृतीय वर्ष की 337 छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा स्मार्ट फोन वितरित किए गए।स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पथरदेवा व पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संकल्पित हैं।सरकार युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए काफी प्रयासरत है।मोबाइल के माध्यम से छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकती है।विशिष्ट अतिथि प्रधानसंघ अध्यक्ष पथरदेवा मुरारी मोहन शाही ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार विकास की गंगा बहा रही है।स्मार्ट फोन छात्राओं के पढ़ाई में मिल का पत्थर साबित होगा।छात्राएं इसका सही उपयोग करें।कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार, दयाशंकर शास्त्री,सरोज मिश्रा,प्रवक्ता विजय राव, प्रवक्ता दिनेश सिंह कुशवाहा,प्रवक्ता रामप्रीत कुशवाहा,रवीश तिवारी,डॉ साकिर अली,जीपू शाही,कुंवर राय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ बीआर ठाकुर ने किया।प्रबंधक नीलेश्वर राय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सतेंद्र राय,मुकेश राय,कवि ईश्वर देव सिंह,विकास राय,संजय राय,विवेक राय,रामायण साहनी,गिरिजेश कुमार,

Editor CP pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago