डाक बम कांवरिया संघ का जत्था श्री अयोध्या धाम से श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, साधु नगर पहुंच जलाभिषेक किया

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में डाक बम कांवरिया संघ का भव्य प्रस्थान अयोध्या धाम से हुआ। सावन माह के चौथे सोमवार की पावन प्रातः यह जत्था नंगे पांव 60 किलोमीटर की कठिन यात्रा को केवल 3 घंटे 40 मिनट में पूर्ण करते हुए श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, साधु नगर पहुँचा। श्री सिद्धेश्वरनाथ सेवा समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर सभी भक्तों का स्वागत किया तत्पश्चात सभी कांवरियों ने विधिपूर्वक जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह लगातार तीसरा वर्ष है जब यह अनुपम और अद्वितीय परंपरा को जीवंत रखा गया है। इस बार लगभग 40 शिवभक्तों की टोली को दो समूहों में विभाजित कर, उत्साह, आस्था और अनुशासन के साथ यह कठिन यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा सभी डाक बम कांवरियों का पुष्पवर्षा, जयघोष और माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुजनों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बेलपत्र, पुष्प, फल एवं जल अर्पण कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने में अपनी पूर्ण श्रद्धा से भागीदारी निभाई।
यह आयोजन न केवल भक्ति और साहस का प्रतीक बना, बल्कि समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक प्रेरणा भी प्रदान करता है।
इस पावन यात्रा में सम्मिलित डाक बम कांवरियों के नाम इस प्रकार हैं:
लवकुश इलेक्ट्रॉनिक, प्रतीक गुप्ता, आकाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शुभम मिश्रा, शिवम, अमर गुप्ता, अमन वर्मा, आकाश,विनोद गुप्ता, रोहित गुप्ता, सौरभ तिवारी, राकेश गुप्ता, राकेश दुबे, अजय शर्मा, लाल जी, दीपक जायसवाल, आलोक गुप्ता, राहुल जायसवाल, निलेश, विशाल चौधरी, दीपक, अखिलेश, राहुल, विक्कू शर्मा, किशन, नंदू चौरसिया आदि।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

12 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

12 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

12 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

12 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

12 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

13 hours ago