देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
महागठबंधन से लोकसभा देवरिया से प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह आज रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी बाबू, कौला मुंडेरा, बघड़ा,मिश्रौली, पड़री ,पचरुखिया,गोपालपुर सहित दर्जनों गांवों में भ्रमण,जनसंपर्क एवं जनसंवाद किया।
इस दौरान अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज देश में समस्याओं का अंबार लगा है देवरिया लोकसभा में मूलभूत सुविधाओं का भीषण अभाव है यहां के जनप्रतिनिधियों को अपने विकास की सुधि है ना कि क्षेत्र के विकास की ,जिसके कारण देवरिया लगातार पिछड़ता जा रहा है भाजपा सरकार आमजनमानस को सिर्फ सपने दिखाती है धरातल पर कुछ भी नहीं होता महंगाई से आमजनमानस में त्राहि त्राहि मची हुई है बेरोजगारी से युवा हताश है अब देवरिया की जनता समझ चुकी है अब इनकी दाल गलने वाली नही है इस बार इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी।इस दौरान पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा की हमारे प्रत्याशी का इतिहास ही विकास के नाम से जाना जाता है इनके सांसद बनने से पूरे लोकसभा का सर्वांगीण विकास होगा।
इस दौरान वीरेन्द्र श्रीवास्तव,दिलीप यादव,गैस सिद्दीकी,पंकज चौरसिया,मुनीवर विश्वकर्मा,विवेक रंजन,मेराज,जयदीप त्रिपाठी, मुन्ना यादव,अरविन्द शाही,धर्मवीर गुप्ता,दयाशंकर द्विवेदी,दिनेश गुप्ता, शिवशंकर सिंह सैंथवार, आदिलोग उपस्थित रहे
20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…
बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…
20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय साहित्य,…
20 फरवरी 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दैनिक राशिफल, किसे होगा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…