सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सामान्य प्रेक्षक गुरुप्रीत कौर सप्रा की अध्यक्षता में प्रेक्षकगण द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महराजगंज के तय प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्रत्याशियों को अपने जनपदीय निवास के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस प्रेक्षक सिंचाई निरीक्षण भवन में आवासित हैं, जबकि अन्य सभी लोग पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में आवासित हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से कहा कि अगर कोई शिकायत अथवा समस्या है तो किसी भी समय संपर्क कर अवगत करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किंतु शिकायत,समस्या तथ्यात्मक होनी चाहिए ताकि अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। प्रेक्षक ने सभी को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु निर्देशित किया और आश्वस्त किया कि सभी प्रत्याशियों को लेवल प्लेइंग फील्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा है कि प्रत्याशी भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करें। उन्होंने प्रत्याशियों के साथ सभी प्रेक्षकों का मोबाइल नंबर भी साझा किया।
पुलिस प्रेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और व्यय प्रेक्षकगण ने लेखा और निर्वाचन व्यय के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि मतदाता पर्ची वितरण का कार्य 26 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। पर्ची वितरण कार्यक्रम का विवरण सभी प्रत्याशियों को उपलब्ध करा दिया जायेगा। प्रत्याशी भी अपने स्तर से उक्त कार्य का पर्यवेक्षण करें और कोई समस्या होने पर प्रशासन को अवगत कराएं।
उन्होंने बताया कि आईटीएम चेहरी में मंगलवार से पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण कराया जायेगा। सभी प्रत्याशियों से अनुरोध है कि अपने अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण में भेजें ताकि वे भी अभिकर्ता के दायित्वों को समझ सकें। प्रशिक्षण में प्रत्याशी भी आएं। उन्होंने मतदान के दिन प्रत्याशियों के लिए आवश्यक निर्देशों से भी अवगत कराया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने सभी प्रेक्षकगण का स्वागत किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सभी एआरओ और प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

11 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

11 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

11 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

11 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

14 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

19 hours ago