सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में ईवीएम द्वितीय का रैंडमाइजेशन किया गया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। एनआईसी सभागार में सामान्य प्रेक्षक गुरप्रीत कौर सप्रा की अध्यक्षता में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
आज बूथवार ईवीएम मशीनों का रैंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वयं रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से प्रत्याशियों को अवगत कराया गया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार रैंडमाइजेशन प्रक्रिया को पूर्ण कराया। सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।
रैंडमाइजेशन के दौरान कुल 2084 बूथ के सापेक्ष 120 प्रतिशत बीयू व सीयू और 130 प्रतिशत वीवीपीएटी का रैंडमाइजेशन किया गया। इस प्रकार कुल 2500–2500 बीयू व सीयू और 2705 वीवीपीएटी का रैंडमाइजेशन एनआईसी सभागार में किया गया।
रैंडमाइजेशन में पनियरा में 447 बूथ के सापेक्ष 536–536 बीयू व सीयू और 581 वीवीपीएटी, महराजगंज में 446 बूथ के सापेक्ष 536–536 बीयू व सीयू का और 580 वीवीपीएटी का रेंडमाइजेशन किया गया। इसी प्रकार सिसवा में 431 बूथ के सापेक्ष 517–517 बीयू और 560 सीयू, नौतनवां में 390 बूथ के सापेक्ष 468–468 बीयू–सीयू व 507 वीवीपीएटी और फरेंदा में 370 बूथ के सापेक्ष 444 बीयू–सीयू एवं 481 वीवीपीएटी का रैंडमाइजेशन पारदर्शी तरीके से किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया कि शीघ्र ही ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग की जाएगी। कमीशनिंग की सूचना सभी प्रत्याशियों को ससमय प्रदान कर दी जाएगी और अनुरोध किया कि उक्त तिथि पर प्रत्याशी उपस्थित रहें।
रेंडमाइजेशन प्रेक्षक के निर्देशन में किया गया। प्रेक्षक ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और सभी को सफल और निष्पक्ष चुनाव हेतु शुभकामना दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, सभी एआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

20 minutes ago

35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…

29 minutes ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

45 minutes ago

बुजुर्गों से संवाद, बालिकाओं की सुरक्षा और संदिग्धों की चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…

1 hour ago

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

4 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

5 hours ago