बंगरा पुल पर ताजिया मिलान युवाओं ने किया शस्त्रकला का प्रदर्शन

चार गांवों की जुलूसों का एकत्रीकरण
अमन-ओ-अमान का रहा बेहतरीन पैग़ाम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मोहर्रम के मौके पर रविवार को बहुरीया टोला, महंथ टोला, बंगरा और रामबक्स राय गांवों से निकाले गए ताजिया जुलूस पारंपरिक अकीदत के साथ बंगरा पुल पर एकत्र हुए। यह इलाका तुर्कपट्टी व सेवरही थाना क्षेत्र की सरहद पर स्थित है, लिहाजा दोनों थानों की पुलिस ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से संभाला। ताजिया मिलान के दौरान युवाओं ने ढोल-ताशे, चकरी और लाठी के साथ परंपरागत हथियारों की शस्त्रकला का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम में भीड़ अनुशासित रही और फिज़ा में मजहबी एकता और भाईचारे की मिसाल दिखाई दी। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसआई सभाजीत सिंह, एसआई राधेश्याम यादव, एचसीपी अरविंद सिंह, कांस्टेबल सुनील राजभर, अशोक प्रजापति, विश्वजीत कुमार, महिला आरक्षी रीता कुमारी, प्रशिक्षु दारोगा आंजेय गिरी, आशुतोष मिश्र और शिव प्रसाद मौके पर लगातार निगरानी में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि ताजिया मिलान कार्यक्रम अमन-ओ-सुकून के माहौल में संपन्न हुआ।

Karan Pandey

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

51 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

1 hour ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago