सरकार बताएं किस सन के सर्किल रेट से किसानों को मुआवजा दे रही -विजय रावत

किसानों को जागरूक करने के लिए निकालेंगे टैक्टर रैली- विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार के चौथे दिन रामजानकी मार्ग भुमी बचाओ संघर्ष समिति ने गाँवो मे जन सम्पर्क कर किसानों को उनके हक के बारे मे बताया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि आप अपने हक को जानिए और संघर्ष में साथ दे यह लडाई बहुत बडी हैं, जिसमे आप सब के सहयोग की जरूरत है। अगर हमारी बात सरकार नहीं मानी तो लोक सभा चुनाव भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों के प्रति ठीक नही है अधिकारी कह रहे है कि हम सर्किल रेट के चार गुना मुआवजा किसानों को दे रहे है, लेकिन यह नहीं बता रही हैं की वह किस सन् के सर्किल रेट से किसानों को मुआवजा दे रही हैं, जिसको लेकर किसानों मे भ्रम पैदा हैं अगर किसानों को सर्किल रेट किस सन के हिसाब से दिया जा रहा हैं, यह नहीं बताया गया तो हम किसानों की लडाई आर पार कि लडेंगे और जरूरत पडी तो किसानों को जागरूक करने के लिए टैक्टर रैली भी निकालने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से श्रीराम यादव, अवधेश मिश्रा, सुरेश शर्मा, कृष्ण न्नद यादव, संजय कुमार, राजन दुबे, जयप्रकाश यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज निर्णायक दिन

24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व इतिहास में राजनीतिक, वैज्ञानिक और…

3 minutes ago

उच्च शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर मंथन, रोकथाम और एआई की भूमिका पर जोर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “मेन्टल हेल्थ चैलेंजेज एन्ड साइकोलॉजिकल वेल…

5 minutes ago

24 फरवरी से शुरू होगा अनुपूरक पुष्टाहार वितरण अभियान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जनवरी 2026 के अनुपूरक पुष्टाहार वितरण को लेकर सभी…

17 minutes ago

समालोचना उसका हक़

कविता की रचना जब कोई कविअपनी कल्पना में जाकर करता है,यदि पाठक रचना में गलती…

24 minutes ago

होली महोत्सव 24 फरवरी से 3 मार्च 2026- होलाष्टक से धूलिवंदन तक-चंद्रग्रहण,आस्था, ज्योतिष और व्यवहारिकता के बीच संतुलन

होलाष्टक की मान्यताएं हमें संयम,अनुशासन और आत्मचिंतन का संदेश देती हैं, जबकि होली का रंगोत्सव…

1 hour ago

फर्जी अपहरण की कहानी निकली, मोबाइल पर लड़की को परेशान करने से जुड़ा मामला

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के…

2 hours ago