Categories: Newsbeat

ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न पर रोक लगाए सरकार, अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा

समाज के सम्मान और सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न पर रोक लगाए सरकार, अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा ब्राह्मण समाज के लोगों के कथित उत्पीड़न तथा सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर समाज के प्रति अपमानजनक एवं अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई गई है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से ऐसे मामलों में तत्काल हस्तक्षेप करने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।समाज के लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, धर्म अथवा समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए नुकसानदायक है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।इस संबंध में सरकार से मांग की गई है कि ब्राह्मण समाज से जुड़ी उत्पीड़न की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जानबूझकर जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियां करने तथा सामाजिक वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।बीएसएस परशुराम सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी के विरोध में नहीं, बल्कि अपने सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की मांग कर रहा है। समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से सभी वर्गों और समुदायों के सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने तथा शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की।उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी प्रकार का सामाजिक टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि समाज में सम्मान, न्याय और समानता की भावना को मजबूत करना है। सरकार को ऐसे मामलों में गंभीरता दिखाते हुए उचित कदम उठाने चाहिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

3 minutes ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

9 minutes ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

15 minutes ago

खेलकूद समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, महापौर ने किया शुभारंभ

मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, खेलों के महत्व पर दिया जोर…

20 minutes ago

शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी के शोषण का आरोप, आरोपी को बचाने के लिए समझौते का दबाव!

पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, पंचायत के जरिए मामला दबाने की कोशिश…

31 minutes ago

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

9 hours ago