Categories: Newsbeat

शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी के शोषण का आरोप, आरोपी को बचाने के लिए समझौते का दबाव!

पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, पंचायत के जरिए मामला दबाने की कोशिश की चर्चा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय दलित किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर कथित यौन शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का भरोसा देकर उसका शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, आरोपी को कार्रवाई से बचाने के लिए पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाए जाने की भी चर्चा है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। इसके बाद घर के घरेलू कार्यों में सहयोग के लिए पड़ोस में रहने वाली एक गरीब किशोरी का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने विश्वास में ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसका यौन शोषण किया।बताया जाता है कि बीते शारदीय नवरात्र के दौरान आरोपी युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी को अपने साथ हुए कथित धोखे का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने दो दिन पूर्व पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।मामले को लेकर एक और गंभीर पहलू सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग पीड़िता के परिजनों से संपर्क कर पंचायत और आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से मामले को समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इस कथित दबाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग उठ रही है।इस संबंध में भागलपुर चौकी प्रभारी अजय राय ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग पहले गांव में पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास करते हैं और बात नहीं बनने पर पुलिस तक पहुंचते हैं।वहीं, मईल थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि फिलहाल उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह थाने से बाहर हैं और वापस लौटने के बाद मामले की जानकारी करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

3 minutes ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

9 minutes ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

15 minutes ago

खेलकूद समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, महापौर ने किया शुभारंभ

मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, खेलों के महत्व पर दिया जोर…

21 minutes ago

ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न पर रोक लगाए सरकार, अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा

समाज के सम्मान और सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ…

25 minutes ago

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

9 hours ago