शासन ने विसंगतियों को दूर करके उद्यमियों के विकास हेतु विशेष निवेश नीति को लागू किया

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि, शासन ने विसंगतियों को दूर करके उद्यमियों के विकास हेतु विशेष निवेश नीति को लागू किया है। सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश उद्योग में आगे बढ रहा है। आयुक्त सभागार में बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा, सभी उपायुक्त उद्योग स्वयं निवेश नीति के सर्कुलर का गम्भीरता से अनुशीलन कर, उद्यमियों के हित में अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
उन्होने मण्डल के अग्रणी बैंक प्रबन्धको को निर्देशित किया कि उदारतापूर्वक ऋण आवेदनों का निस्तारण करायें, जिससे उद्यमियों का हौसला बढे और ससमय निवेश की पूर्ति भी हो सके। उन्होने निर्देश दिया कि बैंक के प्रतिनिधिगण ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण की अद्यतन रिपोर्ट की सूची प्रस्तुत करेंगे।
उन्होने निर्देश दिया कि टोरेण्टो गैस कम्पनी कार्य स्थल पर समुचित साइनबोर्ड लगायेंगे, कार्य स्थल की घेराबन्दी करेंगे। कार्य समाप्त होने पर तत्काल टाइल्स लगाकर स्थल को पूर्व की स्थिति में करेंगे। इस कार्य हेतु 15 जनवरी 2023 तक समय नियत किया गया है।
बैठक में उपस्थित डीआईजी आर.के. भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा देखना प्रशासन का कार्य है। इसमें बाधक बनने वाले माफियाओ/रंगदारी वसूलने वालों को, चिन्हित कर दण्डित किया जायेंगा। उद्यमीगण मुझे व्यक्तिगत रूप से भी सूचना दें सकते है अथवा ऐसी घटना को तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लायें।
बैठक का संचालन संयुक्त निदेशक उद्योग गौरव मिश्रा ने किया। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना वर्ष 2022-23 में मण्डल में कुल 159 ऋण आवेदको को 395.30 लाख रूपया स्वीकृत लक्ष्य 91.47 के सापेक्ष 70.98 का वितरण किया गया है। उन्होने बताया कि, निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन पत्रों के निस्तारण में बस्ती को ए श्रेणी 13वी रैंक, संतकबीरनगर को ए श्रेणी 49वी रैंक जबकि सिद्धार्थनगर को ए श्रेणी 03वी रैंक प्राप्त है।
बैठक में एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, उपायुक्त उद्योग बस्ती हरेन्द्र प्रताप, संतकबीर नगर के राजकुमार शर्मा, सिद्धार्थनगर के दयाशंकर सरोज, सीओ अशुमान मिश्र, खादी ग्रोमोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 राकेश कुमार गौतम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एम.के. गौड़ सुशील कुमार आर्य, श्रवण कुमार, आर.एन. मौर्य, आशीष चौधरी, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, देबी गुलाम, अशोक कुमार सिंह, अनिल सिंह रैकवार, हेमन्त त्रिपाठी, इलियास अहमद, जितेन्द्र कुमार गौतम उद्यमी एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago