सरकार ने नौजवानों के साथ किया छल देश को दिया धोखा: अखिलेश यादव

बीजेपी ने अपने दोस्तों को विदेश भेजने का काम किया खटाखट खटाखट खटाखट: पूर्व मुख्यमंत्री

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के मिल्कीपुर में राहुल गांधी के चिरपरिचित अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी खटाखट खटाखट करते नजर आए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने देश को धोखा दिया है। कोरोना काल मे इन्होंने जो वैक्सीन लगवाई आज वह लोगो की जान ले रही है। लोगो की जान ले रही है अब कम्पनी कह रही है कि हम वैक्सीन वापस लेंगे।
अखिलेश यादव ने पूछा कि जो वैक्सीन शरीर मे चली गयी है उसे कैसे वापस लेंगे।शनिवार को सपा अध्यक्ष फैज़ाबाद से गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा जब कांग्रेस पार्टी के नेता ने कहा माताओ और बहनों के अकाउंट में पैसा खटाखट खटाखट खटाखट पहुंचा देंगे, हमारे दिल्ली वाले जो बड़े नेता है कह रहे थे 4 जून के बाद हम लोग चले जाएंगे खटाखट खटाखट लेकिन हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं और बताना भी चाहते हैं हम लोग कहीं जाने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अच्छे दिन तो आए नही लेकिन 4 जून के बाद जब बीजेपी जाएगी तो हम खुशियों के दिन लाने का काम लोग करेंगे, इन बीजेपी वालों ने अपने मित्रों को कई सालों से एक-एक करके विदेश भेजने का काम किया था खटाखट खटाखट, उद्योगपतियों को विदेश भेजा खटाखट खटाखट और यह कहते थे ना खायेंगे ना खाने देंगे लेकिन इलेक्ट्रोल बॉन्ड से इतना डकार लिया की डकार भी नहीं ले रहे हैं, अब तो डगाडग डकार भी नहीं आ रही है। जनता ने भी मन बना लिया है जब वोट डालेंगे इन्हें हटाने का काम करेंगे फटाफट फटाफट फटाफट।
यह बात शनिवार को अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर में इंडिया गठबंधन की जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त की। उन्होने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को वोट देने की अपील की। जहां 20 मई को मतदान होना है। बता दे कि सपा अध्यक्ष की फैज़ाबाद में यह दूसरी जनसभा थी। अखिलेश ने कहा कि नौजवानो के पेपर लीक नही हुए बल्कि सरकार ने लीक करवाया है। ताकि नौजवानों को नौकरी न देना पड़े। नौकरी देंगे तो आरक्षण की बात उठेगी। पीडीए की सरकार आयी तो हम नौजवानों को स्थायी नौकरी देंगे।
उन्होंने सवाल पूछा कि बीजेपी सरकार ने किसानों की आय दुगनी करेंगे किया क्या? उन्होंने सिर्फ महंगाई बढ़ाया किसानों की खाद की बोरी से 5 किलो खाद चोरी की। बड़े बड़े उद्योगपति बैंकों का हजारों करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गए। अखिलेश ने कहा की यह चुनाव हमारे आपके भविष्य की दिशा तय करेगा। यह चुनाव संविधान बचाने वाले और संविधान को बदलने वालों के बीच है। चार चरणों के मतदान में बीजेपी पस्त हो चुकी है। इस बार नौजवानों किसानों के आंसू खतरे के ऊपर बह रहा है। उन्होंने कहा कि हम किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगे। हमने तय किया है हम गरीबो के राशन की गुणवत्ता बढ़ाएंगे। आटा के साथ डेटा फ्री देंगे। हमने जनता की सुविधा के लिए 100 नम्बर चलाया उसे बीजेपी ने 112 कर दिया जो विवाद होने पर जाती है और दोनो पक्षो से पैसा लेकर वापस आ जाती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

4 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

6 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

6 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

6 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

6 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

17 hours ago