एम ए अंतिम वर्ष प्राचीन इतिहास के छात्र- छात्राओं की हुई विदाई

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- डॉ अजय मिश्र

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा यदि पूरे मनोयोग से कठिन श्रम से अपने लक्ष्य के! प्रति गंभीर होकर ध्यान दें तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी अन्यथा इस संघर्ष के युग में इधर-उधर भटकना पड़ेगा।
उक्त विचार जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के एम ए अंतिम वर्ष प्राचीन इतिहास के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रचार डॉ अजय कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए चुनौतीपूर्ण है सभी नौजवानों को यह चुनौती स्वीकार करना होगा और सफलता के लिए बिना किसी शॉर्टकट के गंभीर होकर अध्ययन करना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो जीवन भर भटकना पड़ेगा इसलिए श्रम करके लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करें।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से गतिशीलता बनी रहती है एक अच्छे आयोजन के लिए उन्होंने छात्र- छात्राओं को बधाई दी l
कार्यक्रम के प्रारंभ में जूली, अंशिका और अंजली ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया संध्या मोदनवाल की कविता कविता अग्रहरि की जीत, दुर्गेश चौधरी का भाषण, मोहन भारती, रवि प्रताप और सतीश का कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा। प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं द्वारा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह को विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक वर्मा, डॉ सिद्धार्थ नाथ शुक्ला और डॉ शांति शरण मिश्र ने संबोधित किया। प्राचीन इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ ज्योत्सना पांडेय, डॉ चयनिका श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में इसे और अच्छे ढंग से कार्यक्रम करने की सलाह दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago