पति ने थाने मे गुम सुदगी की सूचना दर्ज कराई
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )।
आजमगढ़ जिला के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर निवाशी अजय कुमार पुत्र विनोद गौतम ने सरायमीर थाने में अपनी पत्नी को गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए कहा कि, मकरसंक्रांति पर्व के अवसर पर 13 जनवरी को मेरा शाला सोनू कुमार खिचड़ी लेकर हमारे घर पुष्पनगर आया था, जिसके साथ मेरी पत्नी किरण अपने मायके ग्राम कनैथा थाना सरायमीर गई जब शाम को घर वापस नहीं लौटी तो हमने पत्नी को फोन किया तो उसने कोई जबाब न देकर फोन बंद कर लिया । फिर पुनः हमने अपने ससुराल में फोन किया तो हमारा शाला सोनू कुमार ने बताया हमने उसे पुष्पनगर जाने वाली गाड़ी पर बैठा दिया था, परंतु देर रात्रि तक घर न पहुंची तो परिजनों में खलबली मच गई। जब काफी खोज बीन करने पर किरन व तीन वर्षीय पुत्र अयान का कोई पता नहीं चला तो अजय ने थाने पर लिखित तहरीर दी। हालांकि सरायमीर थाना प्रभारी यदुवेंद्र पांडेय ने पीड़ित के तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया । जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र विनोद गौतम की शादी वर्ष 2018 में सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम कनैथा निवाशी किरन पुत्री कोदई राम से हुई थी। किरन के पास एक तीन वर्ष का बेटा अयान है जिसे वह अपने साथ ले गई है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…
सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…