खोखो प्रतियोगिता मे विजेता व उपविजेता टीम की छात्राएं हुईं सम्मानित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
12 वीं जिला खो खो प्रतियोगिता में दुदही विकास खंड की बेसिक विभाग की छात्राओं ने लहराया परचम।
भगवानपुर की शबाना चुनी गई प्लेयर आफ दी टूर्नामेंट
जिला खो खो संघ के तत्वावधान में गत शनिवार व रविवार को पडरौना बीआरसी परिसर में 12 वीं जिला खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में बेसिक शिक्षा विभाग दुदही की टीम ने खिताब जीत लिया, जबकि अंडर 14 बालिका वर्ग की टीम फाइनल में उपविजेता बनी।शबाना प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई। संबंधित विद्यालयों में खिलाड़ी छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, व उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर की संयुक्त बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में व उपविजेता का खिताब जीता।भगवानपुर की सोमवार को विद्यालय परिसर में छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के अंडर 14 बालिका टीम में कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर की नसीमा, ज्योति, सहाना, सजरुन, खुशबू व उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर की अलीशा, अंजली, ममता व नेहा की टीम फाइनल मुकाबले में उपविजेता बनीं। रविवार को अंडर 17 में कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर की सबाना, बंधन, श्वेता, उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर की नेहा व उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी की काजल, वंदना, प्रीति, आरती, निधि, प्रतिभा, निर्मला व गोल्डी की टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर मान बढाया। विजेता टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्राओं की उपलब्धि पर बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा कि इन्हे सम्मानित किया जाएगा व किट प्रदान किया जाएगा। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, शिक्षक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, विद्या सिंह, ओपी सिंह, नरेंद्र शर्मा, अरविंद दुबे, राकेश कुमार, अमित कन्नौजिया, अलका ओझा, घनश्याम दुबे, महेंद्र यादव, आफताब आलम, आकाश सिंह, अमर चौहान आदि ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामना दी है।

parveen journalist

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

11 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

11 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

11 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

11 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

12 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

12 hours ago