Categories: Uncategorized

पुलिस मुठभेड़ में इनामिया बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा में रविवार की रात पुलिस व 25 हजार रुपये के इनाम घोषित बाइक सवार अपराधी में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मार दी। घायल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक तमंचा, तीन जिंदा व एक दगा कारतूस बरामद हुए,बाइक चोरी की निकली। घायल अपराधी को जिला अस्पताल में भर्ती करा पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।


एसपी धवल जायसवाल द्वारा अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी एसओ अनिल कुमार सिंह कांस्टेबिल वरुण यादव, विनीत सिंह, आनंद कुमार व विशुनपुरा एसएचओ रामसहाय चौहान हेड कांस्टेबिल रामनिवास भार्गव, कांस्टेबिल रत्नाकर सिंह व सुपर सर्जन बिंद संयुक्त गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली पडरौना थानाक्षेत्र के बसहिया बनवीर पुर निवासी व पच्चीस हजार रुपये इनाम घोषित अपराधी तमकुहीरोड-कसया मार्ग पर जा रहा है। पुलिस टीम राजापाकड़ पुलिस बूथ के सामने सड़क पर घेराबंदी कर इंतजार करने लगी। तभी तमकुहीरोड की तरफ से पल्सर बाइक पर सवार उक्त अपराधी आता दिखा। पुलिस की घेराबंदी देख बाइक वापस मोड़ भागने लगा, पुलिस ने पीछा किया तो वह जमुआन पुल से नहर की पटरी पर भागने लगा, सपही टड़वा गांव मे नहर के किनारे जिन्न बाबा के स्थान के समीप पुलिस से घिरा देख बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया।

👆तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद👆

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी शिनाख्त पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहिया बनवीरपुर निवासी आलमगीर पुत्र रहमुद्दीन के रुप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा व एक दगा कारतूस तथा चोरी की 125 की पल्सर बाइक बरामद हुई। बदमाश पर तुर्कपट्टी थाने में दो, विशुनपुरा थाने में दो व पडरौना कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। घायल अपराधी को कुबेरस्थान सीएचसी ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। एसओ ने बताया कि अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

parveen journalist

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago