सामान्य प्रेक्षक ने किया विधान सभावार मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। एनआईसी सभागार में सामान्य प्रेक्षक गुरप्रीत कौर सपरा की अध्यक्षता में विधानसभावार मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया।
जिलाधिकारी ने प्रेक्षक और प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि रेंडमाइजेशन के दौरान मतगणना कार्मिकों को विधानसभा आवंटित किया जाएगा। सभी पोलिंग पार्टियों को टेबल का आवंटन मतगणना के दिन किया जाएगा। उन्होंने ने यह भी अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है और आयोग के निर्देशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया गया है।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जनपद मे मतगणना हेतु कुल 94 टेबल स्थापित होंगे। इनमे प्रति विधानसभा 14 टेबल और कुल 70 टेबल ईवीएम की गणना हेतु होंगे। प्रत्येक टेबल पर 01 सुपरवाइजर, 01 मतगणना सहायक, 01 माइक्रो आब्जर्वर और 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगा। जबकि पोस्टल बैलेट की गणना हेतु 09 टेबल होंगे और प्रत्येक टेबल पर 01 सुपरवाइजर, 02 मतगणना सहायक व 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगा। ईटीपीबीएस की गणना हेतु 10 टेबल होंगे, जिन पर 01 सुपरवाइजर और 01 मतगणना सहायक रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ईटीपीबीएस हेतु 01 एआरओ, पोस्टल बैलेट हेतु 09 एआरओ और विधानसभा के 05 एआरओ मतगणना को संपन्न कराएंगे। मतगणना में विधान सभावार प्रति टेबल 01 एजेंट, पोस्टल बैलेट हेतु प्रति टेबल 01 एजेंट और ईटीपीबीएस हेतु 01 एजेंट नियुक्त होगा। प्रत्येक प्रत्याशी के कुल 86 एजेंट होंगे जो अपने प्रत्याशी के प्रतिनिधि के रूप में मतगणना की निगरानी करेंगे।
इस दौरान प्रेक्षक राजनीतिक प्रतिनिधियों से मतदान के संदर्भ में फीडबैक भी प्राप्त किया। सभी ने मतदान प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। सभी मतदान के शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने राजनीतिक प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार अब तक की प्रक्रिया शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई है, उसी प्रकार मतगणना भी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी विधान सभाओं के एआरओ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश और राजनीतिक दलों/प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

वंदन योजना में लापरवाही पर तीन नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…

14 minutes ago

शिक्षकों के बीच पहुंचे सदर विधायक, ध्रुव त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन

शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क,शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का दिया हवाला…

19 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 6,250 रुपये, सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली…

50 minutes ago

गो-तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में…

53 minutes ago

4.53 करोड़ रुपये से बना बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निर्माण कार्य पूरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के विकास खंड बनकटा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के…

57 minutes ago

पड़ियापार में तैयार हुआ राजकीय महाविद्यालय, उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के पड़ियापार में उच्च शिक्षा की सुविधाओं…

1 hour ago