दक्षिणी चौंक वन रेंज मे चल रहा विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों का खेल

परमीट से अधिक हरे आम का पेड़ काटने का मामला

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत दक्षिणी चौक रेंज के अन्तर्गत ग्राम सभा खजुरिया में विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत से ठेकेदार ने आम के पांच पेड़ों की जगह 21 हरे पेंड कटवा लिए जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
बताया जाता है कि चौक थाना अंतर्गत एवं सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के चौक रेंज अंतर्गत ग्राम सभा खजुरिया मे ठेकेदार अनवर द्वारा विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता से 21 आम के हरे पेड़ शिकार हो गए। काटे गए पेड़ों की बूट को ढक दिया गया है और सभी लकड़ियों पर नम्बर लगा कर मौके पर ही छोड़ दिया गया ऐसे मामले क्षेत्रों में अक्सर देखने को मिलता है। पुंछने पर विभागीय अधिकारी मौन धारण करके कार्यवाही की बात करते हैं।
इस सम्बन्ध में फारेस्टर नित्यानंद ने बताया कि कुल 14 पेड़ की अनुमति मिली है कितना पेड़ काटा गया है इसकी सटीक जानकारी नही है।डीएफओ महराजगंज नवीन प्रकाश शाक्य ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नही है जांचकर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

7 minutes ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

15 minutes ago

स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए 1 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान, ऑनलाइन पोर्टल शुरू

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन…

34 minutes ago

नम आंखें, भारी मन से मानवेंद्र पाण्डेय ‘मन्नू’ को अंतिम विदाई, उमड़ा जन सैलाब

पूर्व विधायक शीतल पांडेय को पुत्र शोक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवा विधानसभा…

46 minutes ago

गोद में वान्या, दिल में लक्ष्य: सुषमा ने PCS में 13वीं रैंक से लिखी सफलता की कहानी

पूर्व विधायक स्व० कपिलदेव की पौत्रवधू हैं सुषमा, घर आगमन पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार…

1 hour ago

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

4 hours ago