बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा की निगरानी तेज करते हुए शनिवार को एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पनीर के दो नमूनों का संग्रह किया। टीम ने यह नमूने नरही क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से एकत्र किए। पहला नमूना साहवान नारायण डेहरी फार्म प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड, नरही से और दूसरा नमूना बाला जी स्वीट्स एंड बेकरी, नरही से लिया गया। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य तथा सतीश कुमार सिंह भी शामिल रहे। टीम द्वारा लिए गए नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उद्देश्य: जनता को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना।संदेश: खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता मानकों का पालन करना अनिवार्य। खाद्य विभाग की इस सक्रियता से क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…