नियम विरुद्ध विद्यालय मर्जर किये जाने विरोध में शिक्षकों ने बीएसए को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद देवरिया का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष रामाजी यादव की अध्यक्षता में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया शालिनी श्रीवास्तव से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने वर्तमान में विद्यालयों के मर्जर को लेकर अपना विरोध प्रकट किया तथा जो भी मर्जर नियम विरुद्ध हुए हैं उनको तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आग्रह किया, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहमति व्यक्त करते हुए अपनी बात ऊपर पहुंचाने का आश्वासन दिया एवं जल्द ही एक बैठक शिक्षक संगठनों के साथ करने की बात कही।प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष रामजी यादव, जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष उमेश चंद, मीडिया प्रभारी संजय प्रजापति, बालेंदु मिश्र ब्लॉक सदर देवरिया के मंत्री और ओम प्रकाश अकेला , मनोज कुमार ,विजयमल चौहान इत्यादि प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

5 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

5 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

5 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

5 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

5 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

5 hours ago