फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप

त्योहार से पहले गुणवत्ता पर सख्ती, 10 खाद्य नमूने लिए गए जांच हेतु

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व से पूर्व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने मिलावटखोरी पर लगाम कसते हुए सख्त कदम उठाया है। विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने महानगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावट रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन निगरानी अभियान के तहत की गई है।

तहसील खजनी क्षेत्र में लिए गए नमूने

  1. बाबा गोरक्षनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, एकडंगा,सैंपल: मिश्रित दूध 2. ग्रीन गार्डन रेस्टोरेंट, बढ़नी सैंपल: पनीर 3. यादव कुल्फी सैंपल: दही 4. यादव कुल्फी ,सैंपल: कुल्फी 5. यादव कुल्फी,सैंपल: पनीर 6. कुमार कुल्फी सैंपल: कुल्फी
    तहसील सदर क्षेत्र में लिए गए नमूने
  2. DK Retails Pvt. Ltd., राप्तीनगर
    सैंपल: सुपर गरम मसाला (ब्रांड: Suhana)
  3. DK Retails Pvt. Ltd., राप्तीनगर
    सैंपल: काली मिर्च साबुत (ब्रांड: Victory)
  4. DK Retails Pvt. Ltd., राप्तीनगर
    सैंपल: देसी चाउमिन (ब्रांड: Yu)
  5. DK Retails Pvt. Ltd., राप्तीनगर
    सैंपल: फालूदा (ब्रांड: Weikfield)
    खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन जैसे त्योहार को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आमजन तक शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही पहुंच सके।
Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

10 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

10 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

10 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

10 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

10 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

10 hours ago