गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक और विवादित घटना सामने आई। ह्रदय लाल (लगभग 30 वर्ष) की मौत के बाद उनका शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में परिजनों ने एंबुलेंस रोककर शव को उतार दिया और सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को शराब के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में ह्रदय लाल पर बेरहमी से हमला किया गया था। हमलावरों ने न केवल उन्हें पीटा, बल्कि उनके पैरों की उंगलियां भी कुचल दीं। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
शादी के सिर्फ दो महीने बाद आई इस दुखद खबर से परिवार और गांव में मातम छा गया। सोमवार को जब शव पोस्टमार्टम के लिए जा रहा था, तो परिजन और ग्रामीण हाईवे पर उतर आए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस से शव सड़क पर गिराया गया और उसके बाद परिजन वहीं बैठकर विरोध जताने लगे।
घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। क्या किसी बच्चे का खुद कपड़े पहनना, स्ट्रोक के…
लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने अपने जीवन में…
व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानी लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते हुए कल की घटनाओं का…
प्रस्तुत रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते दिनों की कहानी नहीं, बल्कि वर्तमान को समझने…
पेट्रोल की बादशाहत को चुनौती! भारत में E100 ईंधन को हरी झंडी, क्या अब घटेगी…
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 7:01…