डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ मतदान कार्मिकों का प्रथम रेण्डमाइज़ेशन

08 से 10 अप्रैल तक केडीसी में सम्पन्न होगा मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन प्रकिया को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से सुव्यवस्थित सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में नियुक्त किये गये मतदान कार्मिकों का प्रथम रेण्डमाइज़ेशन सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर प्रभारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतदान प्रकिया को सुव्यवस्थित ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए 14167 मतदान कार्मिक नियुक्त किये गये है जिसमें पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम व तृतीय 3500-3500 एवं 3667 मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में नियुक्त किये गये है। नियुक्त किये गये मतदान कार्मिकों को 08 से 10 अपै्रल 2024 तक दो पालियों में प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 01 बजे तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02 से 05 बजे तक केडीसी के 25 कक्षों में प्रशिक्षण सम्पन्न कराया जायेगा। प्रशिक्षण कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पन्न कराये जाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। डीएम ने सीडीओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों के मोबाइल नम्बर व उनके बैंक खातों का सत्यापन कर लिया जाय ताकि सम्पर्क करने इत्यादि में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

58 minutes ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

1 hour ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

2 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

3 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

4 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

4 hours ago