लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसबी व पुलिस के जवानों ने इंडो- नेपाल बॉर्डर पर किया फ्लैग मार्च

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा,कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एसएसबी व पुलिस बल के साथ ठूठीबारी में इंडो-नेपाल बार्डर पर फ्लैग मार्च किया गया।
दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ठूठीबारी मुख्य मार्ग और प्रमुख बाजार में एसएसबी और पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा व्यवस्था और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के प्रति आश्वस्त किया।
उन्होंने उपजिलाधिकारी निचलौल से ठूठीबारी कस्बे में कुल आबादी, मतदाताओं की संख्या, कुल बूथों सहित क्रिटिकल बूथों की जानकारी ली और लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने भारत–नेपाल सीमा पर भी चुनाव के दृष्टिगत विशेष निगरानी हेतु पुलिस और एसएसबी को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा के दृष्टिगत आगामी दो माह संवेदनशील हैं। इसलिए सभी लोग विशेष सतर्कता बरतें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने राधाकुमारी इंटर कॉलेज में स्थापित बूथों का निरीक्षण और उच्चीकृत ठूठीबारी थाने का अवलोकन भी किया। अवशेष कार्यों में तेजी लाकर पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान दोनो अधिकारियों ने सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण कर कार्यालय,स्टोर रूम,बैरक,परिसर,शस्त्रागार, कारागार आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान उपजिलाधिकारी निचलौल मुकेश सिंह, एसओ ठूठीबारी नीरज राय, उपनिरीक्षक ब्रह्म उपाध्याय सहित एसएसबी और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

1 hour ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

2 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

2 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

5 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago