एनआईसी सभागार में ईवीएम मशीनों का प्रथम रैडमाइजेशन संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज एनआईसी सभागार में ईवीएम मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ।
ईवीएम प्रभारी और अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन और सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य आज एनआईसी सभागार में पूरा हुआ। रैंडमाइजेशन में कुल 2084 बूथों के सापेक्ष 120% बीयू और सीयू का तथा 130% वीवीपैट का रैंडमाइजेशन (यादृच्छिकरण) किया गया। प्रथम रैडमाइजेशन में मशीनों का आवंटन विधान सभा वार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष पारदर्शी तरीके से किया गया। स्वयं जिलाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों को रैंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने रैडमाइजेशन के उपरांत विधान सभा वार आवंटित मशीनों की प्रमाणित सूची सम्पूर्ण विवरण के साथ राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य पूर्णतः पारदर्शी तरीके से और नियमानुसार संपन्न हो। प्रत्येक प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही राजनीतिक दलों को भी विश्वास में लेकर सभी प्रक्रियाओं को संपन्न कराएं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश सहित सभी एआरओ और एनआईसी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago