डीडीयू के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ” तरंग ” की प्रथम बैठक सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवगठित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ” तरंग ” की प्रथम बैठक सोमवार को ललित कला एवं संगीत विभाग में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. ऊषा सिंह ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तरंग की गतिविधियों से अवगत कराना रहा। इस क्रम में यह निर्णय लिया गया कि प्रकोष्ठ से जुड़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शीघ्र ही एक ऑनलाइन पंजीकरण लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं न केवल पंजीकरण कर सकेंगे, बल्कि तरंग से संबंधित समस्त जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
बैठक में आगामी 44वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले दीक्षोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इसके अंतर्गत काव्य लेखन, निबंध लेखन, देशभक्ति गीत तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 18 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे ललित कला एवं संगीत विभाग में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 19 अगस्त को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी विभाग में दोपहर 1:00 बजे से किया जाएगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं ललित कला एवं संगीत विभाग में संपर्क कर प्रतिभागिता हेतु पंजीकरण करा सकते हैं।
बैठक में प्रो. ऊषा सिंह के साथ संगीत क्लब की उपनिदेशक डॉ. अनुपमा कौशिक, ताल क्लब के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप राजोरिया, साहित्य क्लब के उपनिदेशक डॉ. आमोद राय, अभिनय क्लब के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप कुमार साहनी, चित्रकला क्लब के उपनिदेशक डॉ. गौरी शंकर चौहान, डॉ. कुसुम रावत, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. कुलदीपक शुक्ला एवं डॉ. तूलिका मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

8 minutes ago

राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी: अमित शाह मानहानि केस में अगली सुनवाई 9 मार्च को

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…

15 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

17 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

17 minutes ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

25 minutes ago

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

1 hour ago