डीडीयू में बीए प्रथम वर्ष के प्रवेशित छात्रों का प्रमाण-पत्र सत्यापन आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक कला (बीए) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु काउन्सिलिंग उपरान्त चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र सत्यापन का कार्य 05 अगस्त, सोमवार से आरंभ होगा। यह कार्य विश्वविद्यालय परिसर स्थित दीक्षा भवन में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रमाण-पत्र सत्यापन का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट https://dduguadmission.in पर उपलब्ध संलग्न सूची के अनुसार निर्धारित किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समस्त सूचनाएं यथास्थान उक्त वेबसाइट पर प्रदत्त की गई हैं, तथा वहीं प्रकाशित सूचना को ही प्रामाणिक एवं अंतिम माना जाएगा।
प्रमाण-पत्र सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को अभिलेखों सहित स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।अभ्यर्थियों को स्नातक प्रवेश परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र, समस्त मूल प्रमाण-पत्र, अंकपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, वेटेज क्लेम प्रमाण-पत्र (यदि कोई हो), तथा उनकी एक-एक स्वहस्ताक्षरित छायाप्रतियाँ, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाण-पत्र, जो 01 जुलाई 2022 के बाद निर्गत हो, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आय प्रमाण-पत्र, जो 01 जुलाई 2022 के बाद जारी किया गया हो, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडबल्यूएस) के अभ्यर्थियों हेतु प्रमाण-पत्र, जो 01 अप्रैल 2025 के पश्चात निर्गत होना चाहिए।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने समस्त संबंधित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर प्रमाण-पत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

39 minutes ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

55 minutes ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

1 hour ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

1 hour ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

2 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

13 hours ago