सस्पेंस एक्शन और थ्रिलर के मिश्रण से परिपूर्ण है फिल्म आइरा

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए एल) पर आधारित पहली फ़िल्म आइरा इस सप्ताह रिलीज हो गई है। यह फ़िल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां तकनीक की ताकत का गलत इस्तेमाल इंसान करना चाहता है। यह फिल्म सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल के मिश्रण के साथ देखने लायक बन गई है। रोहित रॉय, करिश्मा कोटक और राजेश शर्मा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, आईरा शुरुआती दृश्य से ही दर्शकों को बांध कर रख लेती है।
फ़िल्म की कहानी की बात करें तो हरि सिंह (रोहित रॉय) आइरा 5.10 नामक एक अभूतपूर्व डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करता है। लेकिन जब यह ऐप नापाक हाथों में आ जाता है, तो अराजकता फैल जाती है।
हरि सिंह के किरदार को रोहित रॉय ने बड़ी खूबी से निभाया है हालांकि इस कैरेक्टर मे काफी जटिलताएँ हैं। करिश्मा कोटक का किरदार फ़िल्म की कहानी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे उन्होंने नेचुरल ढंग से पेश किया है।
दरअसल यह फ़िल्म तकनीकी विकास के इस युग में नैतिक गिरावट को दर्शाती है और तकनीक के दुरुपयोग के संभावित परिणामों पर रौशनी डालती है। यह फिल्म कॉर्पोरेट जगत की लालच भरी घातक नज़र पर भी प्रकाश डालती है। इंसान अपने हितों के लिए किस हद तक जा सकता है, यह आइरा दिखाती है, जो सही और गलत के बीच के संघर्ष को इंगेजिंग ढंग से दर्शाती है।
फ़िल्म में कलाकारों के अभिनय की बात करें तो रोहित रॉय ने हरी सिंह के अपने किरदार में जान डाल दी है। करिश्मा कोटक ने भी एक मुश्किल भूमिका को प्रभावी रूप से उजागर किया है, जबकि राजेश शर्मा ने एक गंभीर किरदार को बखूबी प्ले किया है।
सैम भट्टाचार्जी का निर्देशन कमाल का है। एक नए किस्म का सिनेमा बनाने में वह सफल रहे हैं। फ़िल्म का कैमरावर्क मंत्रमुग्ध कर देने वाला है, जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है।
फ़िल्म आइरा अपनी मनोरंजक कहानी, अनूठे किरदारो और हैरत भरे दृश्यों के साथ एक नया और सुखद सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है। फ़िल्म का संगीत भी कमाल का है।  फ़िल्म एक बार देखने लायक है। रोहित बोस रॉय ने अपने कंधे पर पूरी फिल्म बड़ी जिम्मेदारी के साथ उठाई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 hour ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

2 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago