इंडिया गंठबंधन के उम्मीदवार अनिल देसाई ने किया मुकुंद नगर का दौरा

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो चूका है। इसके मद्देनजर
मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के लोकप्रिय उम्मीदवार अनिल देसाई ने वाशीनाका के मुकुंद नगर के नागरिकों से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के सिद्धांतों पर चर्चा की , इसके अलावा मुकुंद नगर के नागरिकों के साथ करीब दो घंटे रहे, इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और समझने की कोशिश की। इस मौके पर शिवसेना के स्थानीय पूर्व नगरसेवक श्रीकांत शेट्ठे और शिवसेना के विभाग प्रमुख प्रमोद शिंदे के आलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे। इस अवसर पर शिवशक्ति लक्ष्मी निवास, बुद्ध पूर्णिमा मित्र मंडल , मस्जिद कमेटी और बुद्ध विहार की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि साधारण स्वभाव के स्वामी और राज्य सभा सदस्य अनिल देसाई जमीन से जुड़े नेताओं में से एक हैं, अनिल देसाई के उत्कृष्ट एवं सामाजिक कार्यों की बदौलत उनकी पहचान अन्य नेताओं से बिलकुल अलग है। इन्होंने हर समाज के लिए बेशुमार काम किया है। यही कारण है कि भावी सांसद अनिल देसाई जहां भी जाते हैं उनके लिए भले ही जगह नई हो, लेकिन उन क्षेत्रों में भी उनके समर्थक मिल ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही मुकुंद नगर में भी पाया गया। भावी सांसद को चौंकाने वाला नतीजा सामने आया, मुकुंद नगर की लगभग आधे से अधिक आबादी उन्हें बखूबी जानती और पहचानती है। बता दें कि महज उनके आने की सूचना से बड़ी संख्या में मुकुंद नगर के नागरिक उनके स्वागत के लिए खड़े हो गए। भावी सांसद के स्वागत में शिवशक्ति सेवा मंडल , लक्ष्मी निवास कॉलोनी ,पूर्णिमा बुद्ध विहार और मस्जिद कमेटी के मानिंद लोग मौजूद थे। इनमें पंढरीनाथ सुरवसे , चांद बाशा , सदाशिव, दत्ता गायकवाड़ , मोहम्मद हुसेन, शेखर अन्ना , सुधाकर अवसरमाल, आकाश घोड़के , उस्मान खान, दिलीप अवसरमाल, सूरज नीलकंठ सर्वदाय और अशोक नागर आदि गणमान्यों ने अनिल देसाई के साथ स्थानीय नगरसेवक और विभाग प्रमुख को पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

rkpshomnath

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

1 hour ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

2 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

2 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

2 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

6 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

6 hours ago