झोपड़पट्टियों को एसआरए योजना में शामिल किया जाए-मनोहर जरियाल

मुंबई( राष्ट्र की परम्परा)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की आबादी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिसके कारण मुंबई की धमनी मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है। ऐसे में आगामी भविष्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे की यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए मुंबई में रेलवे की जमीनों पर बसी झोपड़पट्टियों के पुनर्वास को लागू किया जाए। ऐसा सुझाव जाने माने आर टी आई एक्टिविस्ट मनोहर जरियाल ने दिया है।
जरियाल ने रेल मंत्रालय को दिए गए सुझाव में बताया कि सर्वप्रथम रेलवे
अतिक्रमण हटाने की पहल करे और मुंबई और उसके आसपास रेलवे की जमीनों पर झुग्गियों के लिए, एसआरए जैसी एक योजना प्रणाली लागू करे। ताकि रेलवे के लिए बड़ी मात्रा में जमीन उपलब्ध हो सके। साथ ही, ऐसे निवासियों के उचित पुनर्वास के लिए, सभी प्रासंगिक प्रणालियां राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास सहित वित्तीय भागीदारी के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए।
बता दें कि पिछले ३० से ३५ वर्षों में बड़ी संख्या में लोग रोजी रोटी कमाने के लिए मुंबई आते रहे हैं, वे जहां जो स्थान मिला उसी मे समायोजित हो जाते हैं।
वे जहां भी जगह पाते हैं, आश्रय की तलाश करते समय कोई अन्य विकल्प नहीं होने के कारण, वे रेल की पटरियों के किनारे खाली जगह में झोपड़पट्टी बना लेते हैं, ऐसी ही झोपड़पट्टियां मध्य, पश्चिम ओर हार्बर मार्ग पर बड़ी संख्या में हैं।मुंबई शहर में बड़े पैमाने पर सालों से पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे और हार्बर मार्ग की पटरियों से सटी हुई हैं।
रेलवे के माध्यम से बसे लोगों को नोटिस देने का काम भी समय समय पर किया जाता है। रेलवे आए दिन नोटिस करती है लेकिन पुनर्वास योजना के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। ऐसे में मनोहर जरियाल की मांग है कि पहले उनके पुनर्वास की योजना बनाई जाए फिर उनके झोपड़े हटाए जाए।
जिससे की हजारों झुग्गीवासियों को न्याय मिल सके।

rkpshomnath

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

7 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

8 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

9 hours ago