सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्थान के सिकंदरपुर स्थित आश्रम परिसर में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की संचालिका कुसुम वहन ने सबको संदेश दिया यहां सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने उपस्थित जनों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आश्रम में विशेष सत्संग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बाबा ने प्रवचन देते हुए कहा कि “रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और आत्मिक सुरक्षा का प्रतीक है। हमें एक-दूसरे की रक्षा केवल शारीरिक रूप से नहीं बल्कि विचार, व्यवहार और भावनाओं से भी करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस पर्व से हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाने की प्रेरणा लेनी चाहिए। रक्षाबंधन के इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…