मजीदनगर तिराहे पर दिनदहाड़े असलम की गोली मारकर हत्या, प्रॉपर्टी विवाद में देवर पर आरोप

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मजीदनगर तिराहे पर शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 30 वर्षीय असलम की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान आरोपी पीछे से आया और तमंचा सटाकर असलम के सिर में गोली दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मृतक की पत्नी फरीदा ने बताया कि असलम शादियों में खाना बनाने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह किसी काम से घर से निकला था और सड़क पर मोबाइल देखते हुए जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक सवार में से एक युवक उतरा और असलम के सिर में गोली मार दी, जबकि दूसरा युवक बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। वारदात के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

फरीदा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर उसके देवर शहंशाह ने अपने साथियों के साथ मिलकर असलम की हत्या कराई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago