पिता ईश्वर का ही रूप है


पिता की उम्मीद उसकी संतानें हैं,
वही पिता की हिम्मत, विश्वास हैं,
पिता दिखते सख्त अंदर से नर्म हैं
हृदयंगम रखते वे कई एक मर्म हैं।

संतान का संघर्ष पिता का हौसला,
झंझावाती आंधियों में छत्रछाया है,
समस्या से लड़ने की अद्भुत काया हैं,
एक महारथी जैसी तीर कमान हैं।

बचपन की खुशी का खिलौना हैं,
पेट पर सुला लेने वाला बिछौना हैं,
पिता जिम्मेदारी की बैलगाड़ी के
सारथी, परिवार की नैया खेवैया हैं।

पिता बराबर का हक़ देने वाले,
संतान के सपने पूरा करने वाले,
माता-पिता बच्चों की पहचान हैं,
पिता ही ज़मीर हैं पिता जागीर हैं।

माँ गृह वाटिका की हरियाली है,
पिता संस्कारों की विरासत है।
मातृ-पितृ ऋण से उऋण होना,
किसी संतान के लिये असंभव है।

जिसके पास माता और पिता हैं
संसार में वह सबसे बड़ा अमीर है,
देता तो सब कुछ ऊपर वाला ही है,
आदित्य पिता ईश्वर का ही रूप है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago