59वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 59वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाडा कार्यक्रम के तहत नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया , यह नशा मुक्त भारत अभियान वाहिनी और सभी समवाय/सीमा चौकियो द्वारा 12 जून से आरम्भ किया गया था जो कि 26 जून ‘नशा मुक्ति दिवस’ तक चलाया जायेगा।इस रैली का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट 59वीं वाहिनी के हिमांशु दुबे, निर्देशन में किया गया ।जिसमें सीमा बल के अधिकारी और जवानों एवं सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों व युवाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया, यह रैली जी समवाय मुख्यालय से घुमनाबारू गाँव तक निकली गई तथा सीमावर्ती लोंगो को नशे के बिरुद्ध जागरूक किया गया । ग्रामीणों क्षेत्रों के लोगों को बताया गया कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य “नशे से आजादी” का सन्देश देश के सभी नागरिको तक पहूँचाना है । नशीली वस्तु का सेवन एवं तस्करी जनहित दोनों के लिए हानिकारक है । अपने जीवन एवं देश हित की रक्षा के लिए नशीली वस्तु का सेवन न करें और नशीली वस्तुओं को रोकने का संकल्प लें तथा दूसरों को भी नशे का शिकार होने से बचाएं । मादक पदार्थों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक है । ड्रग्स सहित अन्य नशा करने से कई प्रकार की घातक बीमारी होती हैं । इस कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक(सामान्य) कर्मचंद , सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों एवं युवाओं के साथ जवान उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

3 hours ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

5 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

8 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

9 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

15 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

15 hours ago