खेत की रखवाली करने गए किसान की सांड के हमले में गई जान
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र जरवल । रोड खेत की रखवाली कर रहे किसान बद्री प्रसाद की सांड के हमले मे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, हमले मे गंभीर रूप से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिवारजनों ने घायल किसान बद्री प्रसाद को मेडिकल कॉलेज लखनऊ मे भर्ती कराया जहाँ पर इलाज के दौरान मौत हो गयी।
थाना क्षेत्र जरवल रोड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खेसुआ निवासी किसान बद्री प्रसाद वर्मा उर्फ विकास वर्मा सतनाम वर्मा प्रति दिन की भाँति अपने खेत की रखवाली कर रहे थे, तभी खेत मे सांड आ पहुँचा सांड को खेत मे देखकर किसान बद्री ने हंका लगा कर भगाना चाहा परंतु उल्टे ही सांड ने किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगो ने घायल किसान को सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, स्वास्थ मे सुधार नही होने पर परिजनो द्वारा लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया।
दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…
हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…
तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…