अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मित्रों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के शिक्षामित्र ने रविवार को मांगों को लेकर शहर में बाइक रैली निकाली।
तथा सभी ने बहराइच सांसद के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन दिया, शिक्षामित्र ने मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
जनपद बहराइच के सैकड़ो शिक्षामित्र रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए और
बीएसए कार्यालय से तिरंगा यात्रा रैली निकालते हुए सांसद अक्षयवर लाल गौड़ के आवास पर पहुंच गए और धरना प्रदर्शन करने लगे।
सांसद के आवास पर पहुंच कर कर प्रदर्शन किया, जिस पर सांसद ने शिक्षामित्र से ज्ञापन लेकर के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर शिक्षामित्र की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
शिक्षामित्रो के मांगों में नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्र की योग्यता पूर्ण कराकर पुनः समायोजित शिक्षक बनाने की मांग की। समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह का मानदेय व 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित किया जाए और नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्र को सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए।
मृतक शिक्षा मित्रों के जीवकोपार्जन हेतु परिवार से किसी एक को नियुक्ति प्रदान की जाए एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षामित्र को नियमों में शिथिलता प्रदान हुए सहायक अध्यापक के पद पर नियमित किया जाए।
मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रो को पुनः एक अवसर प्रदान करते हुए मूल विद्यालय में वापस किया जाए व महिला शिक्षामित्र का विवाहोपरांत उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित करने की मांग की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव श्याम मिश्र, अनवारुल रहमान, गिरीश चंद्र जायसवाल, सुरेश कुमार यादव, राजित राम निषाद,अवधेश कुमार वर्मा,तृप्ति सिंह, दिनेश कुमार यादव, अर्चना चौहान, सुनील कुमार सहित सैकड़ो शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

3 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

3 hours ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

3 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

6 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

7 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

1 day ago