अपने बीच डीएम को पाकर खिले कस्तूरबा की बच्चियों के चेहरे

डीएम को बांधी राखी, किया मध्याह्न भोजन

आवासीय परिवेश को बेहतर करने का दिया निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा कस्तूरबा विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कक्षा, मेस, विद्यालय के प्रांगण का निरीक्षण किया। सबसे पहले बच्चियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चियों से उनके परिवार, शैक्षणिक अभिरुचि, भविष्य में वो क्या बनना चाहती हैं आदि विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने बच्चियों से उनके पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल–जवाब भी किया। बच्चों से ड्राइंग, गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान आदि विषयों पर सवाल पूछा। बच्चों ने उनसे उनके कार्यों और कैसे डीएम बन सकते हैं जैसे सवाल किए। उन्होंने बच्चों के सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आप भी डीएम बन सकती हैं, सिर्फ जरूरत परिश्रम करने की और फोकस को अपने लक्ष्य पर बनाए रखने की है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि आप किसी के कहने पर आईएएस या पीसीएस ही बने, बल्कि अपनी पसंद के अनुसार कोई भी क्षेत्र चुने और उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आज खेल हो, कला हो, विज्ञान हो या कोई अन्य क्षेत्र बेटियां हर जगह परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने कस्तूरबा की बच्चियों के साथ मिड डे मील में भोजना किया। मिड डे मील में सभी ने पूड़ी, चावल, दाल, सब्जी और सलाद बना था। जिलाधिकारी ने मिड डे मील गुणवत्ता को बेहतर करने का निर्देश दिया। कहा कि उन्होंने भोजनालय में पर्याप्त प्रकाश , स्वच्छत और वेंटिलेशन न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुरक्षण मद से कस्तूरबा विद्यालय के रंग रोगन और मरम्मत का निर्देश दिया। साथ ही परिसर में पर्याप्त स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि बच्चियों को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराएं। भोजन की गुणवत्ता के दृष्टिगत नियमित सैंपलिंग कराने हेतु बीएसए को निर्देशित किया।
आवासीय परिसर की सुरक्षा हेतु चौबीस घंटे शिफ्ट वार सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में लगे सीसीटीवी का कंट्रोल जनपद स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में अधिकृत व्यक्तियों का नियमानुसार प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। वार्डेन को निर्देश दिया कि कोई भी कर्मचारी छात्रावास में वहीं तक प्रवेश करे जहां तक अनुमति है। उन्होंने उपस्थिति पंजिका को भी देखा।
इसके उपरांत विद्यालय की बच्चियों ने राखी बांधा। जिलाधिकारी ने बच्चियों को उपहार देते हुए कहा कि आप सबको कभी भी मुझसे कोई भी बात कहनी हो अपने मेंटर के माध्यम से कह सकती हैं। इसके अलावा आप लोग बीएसए या अपने वार्डेन के माध्यम से भी अपनी बात मुझ तक पहुंचा सकती हैं। आप लोगों की शिक्षा, सुरक्षा और समस्याओं को हल करना मेरी व्यक्तिगत प्राथमिकता होगी सभी बच्चियों को रक्षा बंधन की बधाई और आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर बीएसए ऋद्धि पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…

24 minutes ago

UNSC से तत्काल कार्रवाई की मांग: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव पर ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…

30 minutes ago

8 माह से नहीं मिला मानदेय, ₹7,788 में गुजारा मुश्किल: महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…

39 minutes ago

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

5 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

8 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

8 hours ago