Categories: Uncategorized

फर्जी वीज़ा के नाम पर चार लाख बहत्तर हजार की धोखाधड़ी

न्यायालय के आदेश पर ठूठीबारी कोतवाली में मुकदमा दर्ज

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। फर्जी बीजा से विदेश भेजने के नाम पर महिला से चार लाख बहत्तर हजार रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़िता हुश्नवानो पत्नी समीउल्लाह अंसारी निवासी नाथनगर, थाना चौक ने मजिस्ट्रेट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति विदेश में रोजी-रोटी के लिए रहते हैं। वहां उनकी मुलाकात अतहर नामक व्यक्ति से हुई जिसने मुहम्मद अंसारी उर्फ निजाम निवासी बोदना, थाना ठूठीबारी को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया।उसी भरोसे पर हुश्नवानो के पति ने मुहम्मद अंसारी से संपर्क किया। मुहम्मद अंसारी ने प्रति व्यक्ति एक लाख अट्ठारह हजार रुपये की मांग की। पीड़िता के अनुसार, उसने और उसके साथियों ने कुल चार लाख बहत्तर हजार रुपये मुहम्मद अंसारी व उसकी पत्नी जुबैदा खातून के खातों में गूगल पे से अलग- अलग तिथियों में भेजे। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने फर्जी वीज़ा पकड़ा दिया और पासपोर्ट व टिकट भी अपने पास रख लिया। जब महिला ने पैसा और पासपोर्ट वापस मांगा तो गाली-गलौज कर घर से भगा दिया । पीड़िता ने थाना ठूठीबारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़िता ने थक हार कर न्यायालय का शरण लिया। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र ने बताया कि संबंधित मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

17 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

29 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

46 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

56 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

1 hour ago