खुटेहना कस्बे के पानी निकास के लिए बनाया गया नाला अपने उद्देश्यों पर खरा नहीं उतरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)! विकासखंड पयागपुर अंतर्गत खुटेहना कस्बे के पानी निकास के लिए बनाया गया आर,सी,सी नाला अपने उद्देश्यों पर खरा नहीं उतरा! लाखों की लागत से बना नाला पटकर समाप्त हो चुका है!
जिससे सरकार का लाखों रुपए पर पानी गिर गया है!
लगभग 4 वर्ष पूर्व खुटेहना कस्बे के पानी निकास के उद्देश्य से मार्ग के किनारे लोक निर्माण विभाग की तरफ से आरसीसी नाला का निर्माण कराया गया था जो आधा अधूरा बनाने के बाद नाले के कार्य को ईति श्री कर दिया गया! जिसका परिणाम यह निकला कि कस्बे मे बनाया गया नाला जमीन के बराबर होकर पट चुके हैं !लेकिन कार्यदाई संस्था लौट कर इस नाले की तरफ ध्यान नहीं दिया! वहीं सरकार का लाखों रुपए मिट्टी में धस गया वही दूसरी सरकार के मंसूबों पर पानी फिर गया है !और कस्बे के पानी निकास की व्यवस्था पर ग्रहण लग चुका है! जबकि खुटेहना से हुजूरपुर मार्ग तथा गिलौला मार्ग के दोनों पटरियो के किनारे 4 वर्ष पूर्व आरसीसी नाला का निर्माण कराया गया था लेकिन देख-रेख के अभाव में बने नाले गायब हो गए! सवर्ण आर्मी के जिला संयोजक सत्य प्रकाश अवस्थी, आईटी सेल प्रभारी अमन तिवारी जिला उपाध्यक्ष अमरिश तिवारी, राहुल मिश्रा, जिला सचिव आलोक सिंह आदि समाजसेवियों ने पटे नाले की सफाई कराई जाने की मांग जिला अधिकारी बहराइच से की है!

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

15 minutes ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

19 minutes ago

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस…

1 hour ago

ब्लूमिंग बड्स स्कूल में सजेगा सुरों का मंच, स्टेबिन बेन का लाइव कॉन्सर्ट 11 फरवरी को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के साथ संस्कृति और मनोरंजन के समन्वय की…

1 hour ago

मतदाता जागरूकता के लिए एनएसएस रैली, सेवा और लोकतंत्र पर हुआ विचार-विमर्श

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा…

1 hour ago

सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले पर अनुदेशकों में खुशी की लहर

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)न्यायालय द्वारा अनुदेशकों के हित में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय से शिक्षा…

2 hours ago