डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप, जिससे जच्चा-बच्चा की हुई मौत

डॉक्टर के उपर हुआ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, डॉक्टर हुआ फरार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
सरायमीर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डिलवरी के लिए भर्ती गर्भवती महिला एवं गर्भ में पल रहे नवजात की, चिकित्सक की लापरवाही के चलते मौत हो गई। इस मामले को छिपाने के लिए उक्त चिकित्सक मृतका के परिवार वालों को बरगलाता रहा और अपने वाहन में शव को रख शहर ले आया। आरोपी चिकित्सक शहर के दलालघाट क्षेत्र में शव रखे वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मौत की जानकारी के बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के लेड़ुवा ग्राम निवासी रामविचार मौर्य ने अपनी गर्भवती पत्नी सुशीला को बच्चे की पैदाइश के लिए सोमवार को सरायमीर क्षेत्र के संजरपुर बाजार स्थित अंसारी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा नार्मल डिलीवरी कराने की बात कही गई लेकिन शाम को आपरेशन की बात कही गई। परिवार वालों की सहमति से चिकित्सक ने प्रसव की तैयारी शुरू किया।आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक द्वारा गलत तरीके से किए गए उपचार के चलते जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस बात को छिपाते हुए चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर बताकर उसे अपने वाहन में रख कर शहर स्थित अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर परिवार वालों के साथ चल दिया। परिजनों का आरोप है कि शाम को उक्त चिकित्सक शहर के दलालघाट क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल के पास शव रखे वाहन को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद परिवार वालों को महिला के मौत की जानकारी हुई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सरायमीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। मृतका के पति रामविचार की तहरीर पर सरायमीर थाने में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ गैर ईरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चिकित्सक फरार बताया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

52 minutes ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

2 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

2 hours ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

2 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

11 hours ago