डीएम ने वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को शाल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित, राष्ट्र अपने वीर सपूतों का सदैव ऋणी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 10वें सशस्त्र सेना वेटरंस दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके परिजनों, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद की वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के चेहरे गर्व से दमक उठे।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और अखंडता के लिए सैनिकों द्वारा दिया गया बलिदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा और जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के साथ हर समय खड़ा है। इस दौरान उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की वीर नारियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सम्मान और अपनत्व पाकर कई वीर नारियां भावुक हो उठीं, लेकिन उन्होंने अपने परिजनों के बलिदान पर गर्व भी व्यक्त किया।
अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश ने कहा कि पूर्व सैनिक देश और समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने पूर्व सैनिकों की सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सशस्त्र सेना का इतिहास शौर्य, त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा से भरा है। वेटरंस दिवस पूरे देश के लिए पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन करने का अवसर है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिजन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आम जनता के लिए आसान हुई न्यायिक जानकारी की पहुंच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)आम नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया से सीधे जोड़ने की दिशा में एक…

29 minutes ago

कंबल और अलाव में भेदभाव का आरोप, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के वार्ड नंबर 14 में कंबल वितरण और…

31 minutes ago

पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहरः आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे पर अमर शहीदों को नमन

डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका अहम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

48 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अपराधी का दर्जा बनाम मानवीय राहत, अदालत के सामने कठिन फैसला

अबू सलेम को आपात पैरोल पर सियासी-कानूनी बहस, हाईकोर्ट में टकराईं दलीलें मुंबई (राष्ट्र की…

1 hour ago

भारत–नेपाल सांस्कृतिक सेतु के निर्माण में अवधी की भूमिका

नेपाल में अवधी संस्कृति के सशक्त संवाहक: आनन्द गिरि मायालु की प्रेरक यात्रा प्रस्तुति-चरना गौर…

2 hours ago

आज इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आप हैं या नहीं

15 जनवरी 2026 का महा-राशिफल: आज किसकी बदलेगी किस्मत, कौन रहे सावधान? जानिए 12 राशियों…

2 hours ago