जनपद को मिली 2130 मै. टन यूरिया, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद 2130 मै. टन यूरिया प्राप्त हो रहा है। नकहा जंगल रैक पॉइंट पर यारा की यूरिया की रैक से सहकारिता विभाग को 1130 मै. टन यूरिया का स्टॉक प्राप्त हो रहा है। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि प्राप्त यूरिया में से सहकारिता विभाग को 530 मै. टन यूरिया और निजी विक्रेताओं हेतु कृषि विभाग को 600 मै.टन. यूरिया प्राप्त है। इसी प्रकार देर शाम इंडो रामा 1000 मै. टन यूरिया की रैक प्राप्त हुई है। इसमें सहकारिता विभाग को 480 मै. टन यूरिया प्राप्त होगी, जबकि निजी दुकानों को 520 मै. टन यूरिया मिलेगी। इनके अलावा कृभको की 1400 मै. टन यूरिया भी सहकारिता विभाग को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि प्राप्त यूरिया जनपद की ऐसी सभी समितियों पर भेजा जा रहा है, जहां यूरिया का स्टॉक कम है। प्राप्त यूरिया को चौमुखा, भिटौली, बेलवा, ठूठीबारी, निचलौल, रुदौली, पुरन्दरपुर, सिरसिया, गजरही, कतरारी, गोपाला, पनियरा, मंगलपुर, कानपार, मिठौरा, मोहना पुर, भ्भागाटार सहित 62 समितियों पर भेजा जा रहा है।
जनपद को 02 दिन पूर्व भी एचयू आरएल की रैक से 491 मै. टन यूरिया प्राप्त हुआ था, जिसे 27 समितियों पर भेजा गया था। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी समितियों पर लगातार पर्याप्त उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है, ताकि कृषक बंधुओ को परेशानी का सामना न करना पड़े। कृषकों से अपील है कि अग्रिम भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें। साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति बनाये रखने हेतु नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग करें।
जनपद में कुल सहकारिता विभाग की 90 साधन सहकारी समितियां हैं। इनके अतिरिक्त इफको के 03 और पीसीएफ का 01 किसान सेवा केंद्र है, जिनके माध्यम से खाद का वितरण किया जाता है। साथ ही निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा भी खाद की बिक्री की जाती है। सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी समितियों और किसान सेवा केंद्रों के माध्यम से अभी तक लगभग 8000 मै.टन यूरिया की बिक्री की जा चुकी है। आज प्राप्त यूरिया को 62 समितियों को प्रेषित किया जा रहा है, ताकि किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। शेष केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध है। यूरिया की नवीन रैक जनपद को मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
जिलाधिकारी ने उपलब्ध यूरिया व अन्य उर्वरकों का वितरण शत–प्रतिशत पास मशीन के माध्यम से ही करने का निर्देश देते हुए कहा कि उर्वरक बिक्री आधार और खतौनी के सत्यापन के उपरांत रकबे के अनुसार करने के लिए कहा। उन्होंने निजी विक्रेताओं द्वारा ओवर रेटिंग की शिकायतों के संदर्भ भी नियमित स्थलीय निरीक्षण का निर्देश दिया है।
एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि जिलाधिकारी
के निर्देशानुसार समितियों पर टोकन प्रणाली को लागू करते हुए पारदर्शी तरीके से उर्वरक वितरण किया जा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

11 minutes ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

38 minutes ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

51 minutes ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

2 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

3 hours ago

युवाओं को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देगा ‘AI for All’ कार्यक्

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…

3 hours ago