मेगा कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़, 82 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु चलाए जा रहे तीन दिवसीय मेगा कैंप के दूसरे दिन विद्युत वितरण खंड, खलीलाबाद कार्यालय पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। अधिशासी अभियंता इं. राजेश कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान कुल 126 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें गलत बिल, मीटर खराबी, नए कनेक्शन, भार वृद्धि सहित अन्य समस्याएं शामिल रहीं।
इनमें से 82 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त 85 उपभोक्ताओं से 4.61 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह तीन दिवसीय मेगा कैंप पूरे प्रदेश के बिजली कार्यालयों में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समस्याओं का तात्कालिक एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि मेगा कैंप का अंतिम दिन शनिवार को है, अतः उपभोक्ता समय पर पहुँचकर इसका लाभ लें।
उन्होंने बताया कि शनिवार को मेगा कैंप के अंतर्गत विकास खंड खलीलाबाद के सभागार में प्रातः 10:30 बजे खलीलाबाद क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में तथा दोपहर 2:00 बजे वन विभाग, धनघटा के गेस्ट हाउस में धनघटा क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
अधिशासी अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित विद्युत संबंधी मामलों का तात्कालिक समाधान अवश्य कराएं।

Karan Pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

41 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago